About

Dr. Ganga Prasad Principle

राजकीय इंटर कॉलेज जनपद मुख्यालय से १२ कि० मी० दूर रायबरेली – महराजगंज राज्य राजमार्ग पर ग्राम जमालपुर करौंदी विकास खंड अमावां तहसील सदर में स्थित है | कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में बालक एवं बालिकाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा का प्रमुख संस्थान है | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण परिवारों के बालक एवं बालिकाओं को उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कॉलेज की स्थापना का निर्णय किया गया | विद्यालय का शिलान्यास वर्ष 2020 -2021 में सदर विधायक अदिति सिंह जी द्वारा किया गया एवं संचालन माननीय मुख्यमंत्री (श्री योगी आदित्य नाथ जी ) की घोषणा के अन्तर्गत शैक्षिक सत्र 2023 -2024 से प्रारम्भ हुआ | विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक कला एवं विज्ञान वर्ग में छात्र /छात्राओं के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है | राजकीय इण्टर कॉलेज जमालपुर करौंदी – अमावां, रायबरेली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज से सम्बद्ध है |

उद्देश्य

विद्यालय में छात्र – छात्राओं  के समग्र विकास के लिए नवीन भारतीय शिक्षा नीति – 2020  के अनुरूप राष्ट्रीय पाठ्यचार्य – 2023 के आधारभूत सिद्धान्तों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली, योग, तर्क, भारतीय संस्कृति,  नैतिक  मूल्यों, नवाचार, कौशल विकास एवं आधुनिक आवश्यकताओं के आधार पर शिक्षण पद्धतियों द्वारा शिक्षण व्यवस्था | छात्रों में सोच, रचनात्मकता और समस्याओं को सुलझाने के लिए कौशल को विकसित करना | केंद्र सरकार और राज्य सरकार  द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ विद्यालय के छात्र – छात्राओं तक पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध है |